
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 13 अप्रैल //भाजपा मंडल जेवरा- सिरसा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा अंतर्गत “गांव चलो – बस्ती चलो “अभियान के तहत सिरसा – खुर्द में 13 अप्रैल सोमवार को कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा उपस्थित रहे। जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए अपने उद्बबोधन में जनसंघ के समय से लेकर अभी तक भाजपा के विस्तार और रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं भाजपा के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया l


कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला पंचायत दुर्ग सदस्य एवं सभापति जितेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जनपद सदस्य गण दुर्ग संतोष निषाद, गोकुल वर्मा, रजनी साहू, पूर्णिमा वर्मा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जेवरा- सिरसा घनश्याम साहू, महामंत्री सचिन राजपूत, सुखनंदन देशमुख, लक्ष्मी, शीतल सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता गण जनप्रतिनिधि गण और सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।








Views Today : 140
Total views : 102029