Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogअहिवारा में नवीन उप पंजीयक (रजिस्ट्री )कार्यालय का शुभारंभ 10 अक्टूबर को,...

अहिवारा में नवीन उप पंजीयक (रजिस्ट्री )कार्यालय का शुभारंभ 10 अक्टूबर को, जहां क्षेत्र के 56 ग्रामों की होगी पंजीयन का कार्य..

नवीन उप पंजीयक कार्यालय अहिवारा का उद्घाटन के पूर्व निरीक्षण करते हुए क्षेत्र के विधायक डोमन कोर्सेवाडा एवं जनप्रतिनिधि

सीजी प्रतिमान न्यूज : दुर्ग 9 अक्टूबर/ अहिवारा क्षेत्र में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ 10 अक्टूबर, को वार्ड क्रमांक 4 नगर पालिका परिषद अहिवारा में स्थित रैन बसेरा परिसर में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्यि कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल की अध्यक्षता में संपन्न किया जाएगा।


विशिष्ट अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक साजा लाभचंद बाफना, भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत सदस्य उषा सोनवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रविशंकर सिंह, नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, नगर पालिका परिषद अहिवारा पूर्व अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष लीमन साहू, नगर पालिका अहिवारा उपाध्यक्ष अशोक बाफना विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद सतकुमारी ठाकुर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर आदि के अलावा जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य क्षेत्र के सरपंच एवं अहिवारा नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षद गण विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

जिला पंजीयक सुश्री प्रियंका श्रीरंगे से मिली जानकारी अनुसार अहिवारा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद् के समस्त वार्ड एवं राजस्व निरीक्षण मंडल अहिवारा एवं मुरमुंदा के अंतर्गत आने वाले कुल 56 ग्रामों की रजिस्ट्रियां पूर्व में उप पंजीयक कार्यालय धमधा एवं भिलाई में होती थी। अब नवीन उप पंजीयक कार्यालय अहिवारा में 10 अक्टूबर से इन सभी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली अचल संपत्तियों से संबंधित समस्त दस्तावेजों का पंजीयन होगा। जिससे पक्षकारों को पंजीयन कार्य का सीधे लाभ मिलेगा एवं उन्हें अन्य पंजीयन कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे पक्षकारों का समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular