
सी. जी. प्रतिमान न्यूज :
जामुल / 17 अक्टूबर शुक्रवार को अदानी फाउंडेशन ने जामुल, नगर पालिका क्षेत्र के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को मून-टेबल सेट भेंटकर आंगनबाड़ी की सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु,, आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 05, 06 07, 13 और 14 में स्थित केंद्रों को कुल 24 सेट वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में जमील अख्तर खान सीएसआर प्रमुख एसीसी सीमेन्ट प्लांट अदानी जामुल और उनकी टीम अरूप शाह,अमन कुमार और संगीता राव के अलावा
इस कार्यक्रम में श्रीमती नीलम रॉय (सीडीपीओ ) और नगर पालिका परिषद जामुल के संबंधित वार्ड पार्षदगण श्रीमती कविता विश्वाल दीपक गुप्ता, अश्वनी लेखराम साहू, ,संजय देशलहरे और रामदुलार साहू विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम में एसीसी जामुल अदानी सीमेंट प्लान्ट प्रमुख संदिप्ता मंडल एवं जाम्बुलकर (डीपीओ) और अजय साहू ( आई डब्लू सीडीपीओ ) की दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में चयनित आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका विशेष रुप से उपस्थित रही जिन्होंने अदानी फाउंडेशन की इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया.








Views Today : 244
Total views : 102133