Friday, May 1, 2026
24.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

जशपुर। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि — “छठ पर्व सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व लोक जीवन में शुद्धता, आस्था और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।”

इधर, देशभर में भी छठ महापर्व की छटा देखने लायक रही। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
पटना के दीघा और कंकड़बाग घाट, गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, और नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों व्रती परिवार सहित उपस्थित रहे। घाटों पर पूरे वातावरण में भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और पारंपरिक छठ गीतों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से केले और गन्ने से वेदी सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का विधिवत समापन हो गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच X पर देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा —

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular