Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुखों ने एक स्वर में अमित बघेल के...

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुखों ने एक स्वर में अमित बघेल के ख़िलाफ़ हुवे FIR का किया विरोध ।


रायपुर / सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुखों ने एक स्वर में अमित बघेल के ख़िलाफ़ हुवे FIR का विरोध किया ।

सभी समाज के प्रमुखों ने अमित बघेल के ख़िलाफ़ दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताया है । अमित बघेल ने अपने बयान में प्रशासन से प्रश्न पूछा है जिसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है ।

छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान एवं अमित बघेल के ख़िलाफ़ हुवे दुर्भावनापूर्ण FIR के विषय में विशेष बैठक दिनांक 06.11.25 गुरुवार एवं 07.11.25 शुक्रवार को सुंदर नगर रायपुर में हुवा इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी छत्तीसगढ़िया समाज एवं संगठन के प्रमुख शामिल हुवे ।

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज संगठन के आह्वान पर बैठक में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज , छत्तीसगढ़ यादव समाज , सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ निषाद समाज , छत्तीसगढ़ सेन समाज , गोड़ समाज, सतनामी समाज , लोहार समाज , छत्तीसगढ़ साहू समाज , सर्व गाड़ा समाज , चंदेल समाज , छत्तीसगढ़ सोनकर समाज , छत्तीसगढ़ चन्नाहू कुर्मी समाज , हलधर समाज मिलकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए

प्रस्ताव क्रमांक (1) :- अमित बघेल के खिलाफ हुवे दुर्भावनापूर्ण FIR के लिए सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एक स्वर में विरोध दर्ज करते हुवे निंदा प्रस्ताव पारित करता है ।

प्रस्ताव क्रमांक (2) :- अमित बघेल के ख़िलाफ़ दुर्भावनापूर्ण दर्ज कराए गए FIR निरस्त करवाने सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सभी प्रमुख माननीय राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से भेंट करेंगे ।

प्रस्ताव क्रमांक (3):- समस्त लेनदेन छत्तीसगढ़िया व्यापारी से ही करने संकल्प लिया गया ।

प्रस्ताव क्रमांक (4):- राज भाषा छत्तीसगढ़ी से ही सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के समस्त कार्य शतप्रतिशत करने संकल्प लिया गया ।

प्रस्ताव क्रमांक (5):- छत्तीसगढ़िया पुरखा के सम्मान अक्षुण बनाये रखने संकल्प लिया गया।

छत्तीसगढ़िया पुरखों के कार्य को आगे बढ़ाते हुए राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने सभी छत्तीसगढ़िया समाज मिलकर महारैली निकालेंगे । बैठक में छत्तीसगढ़िया पुरखों का अपमान करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर सरकार पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप भी लगाया है । ज्ञात हो कि पिछले साल छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी के मूर्ति को खंडित करने वाले अपराधी आज तक नहीं पकड़े गए , बसना में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा को नगर पालिका के कचरा गाड़ी में फिकवाने वाले तात्कालिक अध्यक्ष संपत अग्रवाल के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संत गुरु घासीदास जी के छायाचित्र को शौचालय एवं कचरा पेटी में चिपकाने वालों के खिलाफ भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है , डॉ खुबचंद बघेल की मूर्ति पर कालिख पोती गई थी ।
छत्तीसगढ़िया पुरखों का अपमान करने वालो पर राज द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित करने यह अत्यंत आवश्यक है कि शासन एकपक्षीय कार्यवाहीयो पर विराम लगाये और बिना किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ावा दें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular