Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogसराहनीय पहल : अदाणी फाउंडेशन द्वारा शंकराचार्य अस्पताल भिलाई के...

सराहनीय पहल : अदाणी फाउंडेशन द्वारा शंकराचार्य अस्पताल भिलाई के सहयोग से 12 नवम्बर को ग्राम ढौर में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जामुल / अदाणी फाउंडेशन द्वारा शंकराचार्य अस्पताल के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराने के उद्देश्य से निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 10 नवम्बर सोमवार किया गया ।
अदानी फांउडेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में अब तक नंदिनी, खुंन्दिनी, मेडेसरा और पथरिया गांवों में कुल 677 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया है।

सोमवार 10 नवम्बर को भिलाई निगम के कुरुद में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ 257 लोगों ने अपनी जांच एवं इलाज करवाया।
इन शिविरों में बच्चों के डॉक्टर (बाल रोग विशेषज्ञ), स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ (आँखों के डॉक्टर) तथा जनरल फिज़ीशियन उपस्थित रहे, जिन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयाँ प्रदान कीं।

फाउंडेशन की टीम ने बताया कि 12 नवम्बर बुधवार को ढौर गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 200 ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच , दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
आदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और हर वर्ग तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular