
सी जी. प्रतिमान न्यूज :

11 नवंबर / बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। अब केवल वे लोग वोट डाल पाएंगे जो मतदान केंद्रों पर पहले से कतार में हैं। राज्य भर में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।
सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज और कटिहार में
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ, जबकि कटिहार 75.23% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्णिया में 73.79%, सुपौल में 70.69% और पश्चिम चंपारण में 69.02% वोट पड़े। वहीं, अरवल, औरंगाबाद, गया और नवादा जैसे जिलों में मतदान का प्रतिशत थोड़ा कम रहा।
दूसरे चरण में प्रमुख जिलों का वोटिंग प्रतिशत
- अररिया – 67.79%
- बांका – 68.91%
- भागलपुर – 66.03%
- गया – 67.50%
- जमुई – 67.81%
- कैमूर – 67.22%
- सीतामढ़ी – 65.29%
- रोहतास – 60.69%
- नवादा – 57.11%








Views Today : 187
Total views : 102076