
सी. जी. प्रतिमान न्यूज :
धमधा / बाल दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2024 तथा वर्ष 2025 के लिए उदय प्रसाद उदय शासकीय सेजस अंग्रेजी माध्यम स्कूल (स्वामी आत्मानंद इंगलिश मिडियम उत्कृष्ट विद्यालय) धमधा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुरता-2020 द्वारा स्थापित यह सम्मान प्रतिवर्ष समाज सेवी दानदाताओं के कर कमलों से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परिक्षा में स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित रजत पदक से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2024 के लिए स्व बसंत राज यादव की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती कौशिल्या यादव द्वारा दसवीं के विद्यार्थी और आर के मेहता की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती मंजू मेहता द्वारा बारहवीं की छात्रा कु तृप्ति निर्मलकर एवं वर्ष 2025 के लिए दसवीं में प्रथम आने पर देवाशीष साहू 94.3 प्रतिशत, बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु जिज्ञासा देवांगन 84.2 प्रतिशत को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगमोहन सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा यह पुरस्कार एक भरोसा है एक विश्वास है जो आप अपने माता-पिता को अपनी मेहनत के बल पर दे सकते हैं। शिक्षा वह माध्यम है जिसके द्वारा आप पद, प्रतिष्ठा, सम्मान और शोहरत पा सकते हैं अपने स्कूल और शिक्षक का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक ताम्रकार जो उदय प्रसाद उदय के सुपुत्र हैं जिसके नाम से यह स्कूल है, ने उनके निधन के पश्चात् अपने पिता के विरासत को लगभग 20 पुस्तकें प्रकाशित कर जन जन तक पहुंचाया है। श्री उदय प्रसाद उदय इस नगर के गौरव थे वे किसान नेता, कवि, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजसेवी थे उन्होंने अपनी रचना छत्तीसगढ़ी हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत चार भाषाओं में लिखी है। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए शासन ने तमेरपारा धमधा स्थित शासकीय स्कूल को उदय प्रसाद उदय सेजस स्कूल कर दिया गया है।

डॉ अशोक ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा आप जीवन में लक्ष्य बनाएं प्रतिदिन एक संकल्प लें और उसे पूरा करें। ईश्वर ने आपको विवेक, शक्ति, बुद्धि और कौशल दी है उसका बेहतर उपयोग करें। आपकी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।

स्कूल के प्राचार्या श्रीमती अनीता जोसेफ ने बताया कि इस वर्ष उनके स्कूल में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किया है और विगत पांच वर्षों से परिणाम शत-प्रतिशत रहे हैं। शिक्षा के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी आगे है। हमारे छात्र हर्ष धीवर ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर और योगेश्वर यादव ने 400 मीटर दौड़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। सांसद खेल महोत्सव में इस स्कूल ने कबड्डी में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमें भूपेश पटेल मंजीत अंश देवांगन नीरज धीवर साकिर रूद्र मार्कंडेय चमन सोनकर दुष्यंत जो नं गेल अनुराग वर्मा गीतांशु एकलव्य बृजराज ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ओजश्वनी हिमांशी झरना सिद्धी स्नेहा लक्ष्मी साहू रिया नैन्सी टिना प्रियांशी श्रेया प्रिष्णी ने आकर्षक नृत्य व गायन प्रस्तुत किया।
समाज सेवक उमेश यादव द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों के प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, श्रीमती शारदा यादव समेत स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित थे।








Views Today : 159
Total views : 102048