Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogसाल के अंत में प्रदेश के दुर्ग जिले के जामुल में होने...

साल के अंत में प्रदेश के दुर्ग जिले के जामुल में होने जा रही है दिव्य और भव्य श्रीराम कथा : ईश्वर उपाध्याय

सी.जी.प्रतिमान न्यूज :

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच जामुल के आयोजक समिति

छत्तीसगढ़ – दुर्ग 20 नवंबर /प्यारेलाल श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल संयोजक – ईश्वर उपाध्याय ने जानकारी दी है कि दिव्य सजावट, विद्वान धर्माचार्यों की मंगलमय उपस्थिति में, भजन कीर्तन की गूंज, श्रोताओं का सैलाब, अलौकिक दृश्य का प्रदेश वासियों को बेसब्री से इंतज़ार है l आठ हजार से अधिक आयोजक परिवार, दस माह से सतत तैयारी में लगे है. श्रीराम कथा होगी इतनी दिव्य और भव्य कि साक्षी बनने उत्सुक है पूरा प्रदेश।

ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह कलश, विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली के साथ विशेष होगी श्री राम कथा की शोभायात्रा। दिव्य व भव्य श्री राम कथा में पूरे प्रदेश से उमड़ेगे श्रोताओं का सैलाब।

भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी में भव्य और दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन प्यार श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल के तत्वाधान में किया जा रहा है।

यह आयोजन दुर्ग जिले के शिवपुरी स्टेडियम सुरडूंग रोड जामुल में 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक होना है।

इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्‌गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज हैं, जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान , रामकोट अयोध्या के अधिष्ठाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित विद्वान धर्माचार्य, संत, महंत और कथावाचकों का भी आगमन होना है।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन लगभग तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के कथा श्रवण के लिए आने का अनुमान है, और शोभायात्रा में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है
28 दिसंबर 2025 को ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह माताओं द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी l

कलश यात्रा सुबह 11 बजे से शिवपुरी स्टेडियम जामुल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी।

नौ दिवसीय श्री राम कथा का वचन 29 दिसंबर 2025 से शुभारम्भ होगी एवं 6 जनवरी 2026 को समापन होगा.

विशेष रुप से सनातन उत्सव मेला का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग 25 बड़े – बडे. झूले व सैकड़ों दुकानों का मेला भी लगाया जाएगा।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular