
सीजी प्रतिमान न्यूज़ : पन्ना लाल यादव
छत्तीसगढ़


रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई भूमि गाइडलाइन जारी होने के बाद कांग्रेस ने राज्यभर में जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़ी दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर पार्टी ने कहा कि इससे आम लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। शनिवार को प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं और गाइडलाइन को तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में जमा हुई “काली कमाई” को सफेद करने के लिए जमीन की गाइडलाइन में पांच गुना तक बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि नई दरें लोगों के हितों के खिलाफ हैं और इससे गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विरोध की यह श्रृंखला हर जिले में पुतला दहन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भूमि गाइडलाइन की नई दरें आम आदमी को प्रताड़ित करने वाली हैं और जब तक सरकार इन्हें वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।








Views Today : 163
Total views : 102052