सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से आयोजित हो रही DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की देर शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। पीएम मोदी इस दौरान तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में ठहरेंगे, जो इस सम्मेलन को और भी खास बनाता है।

SPG ने संभाली सुरक्षा :
प्रधानमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। SPG ने नवा रायपुर के M-01 बंगले को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। बंगले के बाहर बैगेज X-RAY स्कैनिंग वाहन तैनात है। नजदीक ही फायर ब्रिगेड टीम मौजूद है। संपूर्ण क्षेत्र में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी लागू की गई है। केवल कड़ी जांच के बाद ही परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
PM Modi का माना एयरपोर्ट से स्पीकर हाउस तक का कार्यक्रम:
तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे नवा रायपुर के स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जा सकते हैं। पीएम मोदी DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में शामिल होकर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री होनहार विद्यार्थियों से करेंगे मुलाकात:
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कक्षा 9वीं और 12वीं के 25–30 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से भी बातचीत कर सकते हैं। यह मुलाकात “युवा संवाद” के रूप में देखी जा रही है। DGP-IGP कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी की विशेष रुचि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से DGP-IGP वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

प्रतिभागियों को PM से सीधे संवाद का अवसर:
वे पुलिस सुधारों, आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और नीति निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा को प्रोत्साहित करते हैं। प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलता है, जो इस सम्मेलन को देश की सुरक्षा व्यवस्था में एक अहम मंच बनाता है।
छत्तीसगढ़ के लिए दौरा क्यों है खास:
पीएम मोदी का तीन दिनों का लंबा प्रवास सुरक्षा तैयारियों का हाई-लेवल प्रबंधन, पुलिस व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय चिंतन और भविष्य की नीति निर्माण पर गहन चर्चा और इन सब कारणों से रायपुर में हो रहा यह सम्मेलन खास महत्व रखता है।








Views Today : 94
Total views : 102597