जामुल 5 दिसंबर / दो दिवसीय ओपन कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन मां महामाया युवा संगठन जामुल द्वारा आयोजित की गई है। संयोजक व नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि 13 से 14 दिसंबर 2025 को शिवपुरी जामुल में महिला एवं पुरुष के लिए कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
इसमें पुरुष को प्रथम पुरस्कर के रुपए 51 हजार नगद,, ट्राफी, द्वितीय 31 हजार नगद व ट्राफी, तृतीय 15 हजार नगद व ट्राफी, चतुर्थ 15 हजार नगद व ट्राफी दिया जाएगा।
वहीं महिला खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 31 हजार नगद व ट्राफी, द्वितीय 21 हजार नगद व ट्राफी, तृत्तीय 10 हजार नगद व ट्राफी, चतुर्थ 10 हजार नगद व ट्राफी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट रेडर, डिफेंडर खिलाड़ियों को दिया जाएगा। जिसका प्रवेश शुल्क 551 रुपए होगा। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरु हो जाएगा।
प्रो कब्बड़ी के नियम से सभी मैच खेले जाएगें। संयोजक ईश्वर सिंह ठाकुर ने जानकारी दी है कि हिस्सा लेने अब तक 30 से अधिक टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से भी पहुंच रहे है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, नागपुर, उड़िसा, नोएडा, जबलपुर, झारखंड, उज्जैन, आदि के खिलाड़ी शामिल होंगे l








Views Today : 150
Total views : 102039