भिलाई : 25वीं सीनियर बालक-बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक कोरबा में होगा। इस प्रतियोगिता में भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र की टीम भी भाग लेगी। बालक वर्ग का चयन ट्रायल शनिवार शाम पांच बजे से विश्व बैंक कालोनी इंडोर स्टेडियम, भिलाई-3 में आयोजित है। इसकी जानकारी भिलाई -3 चरोदा निगम क्षेत्र कबड्डी संघ सचिव राजेंद्र साहू ने दी है l








Views Today : 142
Total views : 102031