सीजी प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल 13 दिसंबर / नगर के डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में एचआईवी/ एड्स जागरूकता पखवाड़ा के तहत 13 दिसंबर 2025 शनिवार को एचआईवी /एड्स जागरूकता विषय पर छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति चेतना एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर. एस. सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम संस्था प्रमुख ने अपने संबोधन में एचआईवी/ एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके, रोकथाम के उपाय तथा समाज में फैली भ्रांतियां को दूर करने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पोस्टर में सुरक्षित व्यवहार, भ्रांतियां से दूरी, जागरूकता ही बचाव, पीड़ित व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल के द्वारा रचनात्मकता, विषय वस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अर्चिता सिंह, द्वितीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंशु साहू एवं तृतीय स्थान बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र जय चौधरी एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नुमेश्वरी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सहायक प्राध्यापक बलराज ताम्रकार एवं गजेंद्र कश्यप के द्वारा निभायी गयी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगी एवं स्वयंसेवकों को एचआईवी/ एड्स से संबंधित जानकारियां दी गई तथा जागरूकता फैलाने हेतु समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शशि कश्यप, डॉ. संजय परगनिहा, श्रीमती विनिता परगनिहा एवं समस्त प्राध्यापको का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. रमेश मेश्राम के द्वारा किया गया।








Views Today : 198
Total views : 102087