सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : लोरमी / निवासी ग्राम पंचायत “कंचनपुर-राजपुर” तहसील लोरमी जिला मुंगेली क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक शत्रुहन लाल सोनी 103 वर्षीय का आकस्मिक निधन 16 दिसंबर मंगलवार को हो गया. जिनका अंतिम संस्कार ग्राम कंचनपुर- राजपुर के स्थानीय मुक्तिधाम में 17 दिसंबर बुधवार को किया जाएगा l
इनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से सबेरे स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकलेगी l वे अपने पीछे पुत्र कृष्णकुमार सोनी, प्रशांत सोनी , तथा पुत्री कमला , मिथिलेश, रामकुमारी, कौशल्या, अंजनी तथा पौत्र नीरज, संदीप, पीयूष, शशांक ,राजेश, रवि एवं आकाश एवं प्रपौत्र असनीर, प्रपौत्री अनायशा समेत भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए। सी.जी. न्यूज़ परिवार वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है l








Views Today : 245
Total views : 102134