सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत आईएएस भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
जिलों के कलेक्टर पदों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की कमान सौंपी गई है। सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव अब दंतेवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे।

सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई कलेक्टर बेमेतरा
इसी क्रम में नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि रायपुर की अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सुकमा जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।








Views Today : 245
Total views : 102134