जामुल 25 दिसंबर / गुरूवार को नगर पालिका जामुल में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं अनुसुचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया।

लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जिस प्रदेश में हम रह रहे हैं। उस प्रदेश के निर्माता श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी है जिसके कारण हमारे घर के पते पर छत्तीसगढ़ लिखा है यह उनकी ही देन है। स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचार है जिसके विचार स्वरूप हम सब हमारे छत्तीसगढ़ में नित्य नये विकास के आयाम गढ़ रहे हैं।
आज हमारे जामुल पालिका क्षेत्र में हम सब मिलकर लोकार्पण कर रहे हैं इसके साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में 115 निकायों में एक साथ इस प्रकार के अटल परिसर का लोकार्पण आज एक साथ हो रहा है।

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि आज 25 दिसम्बर हम सबके लिए गौरव का क्षण है क्योंकि आज हमारा भारत परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित है तो इसका श्रेय भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री को जाता है। उनके विचार एवं उनके आदर्श पर चलते हुए हम एक सुशासन के रूप में लगातार विकास के कार्य करने में सफल हो रहे हैं।
आज जामुल में अटल परिसर का पूर्ण रूप में आप सभी के सामने है और आगे भी हम सब मिलकर आम जनता तक विकास का पूरा कार्य पहुंचायेंगे।
अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बक्शी ने किया और कहा कि आप सबकी बड़ी संख्या में उपस्थिति बता रही है कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति आप सबके मन में बड़ी श्रद्धा है. आप सभी सम्माननीय अतिथियों एवं उपस्थित आम जनमानस का सादर आभार व्यक्त करती हूं एवं धन्यवाद देता हूं कि आप सब ने इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने अपना सहयोग प्रदान किये.

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जामुल के उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार,पार्षद गण खम्हन ठाकुर, रेख राम बन्छोर, दीपक गुप्ता , सीमा यादव कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के.राजू, चुम्मन वर्मा एवं जामुल भाजपा मंडल के अध्यक्ष बंटी प्रशांत गुप्ता, ओम प्रकाश साहू , संजय यादव,विशेश्वर वर्मा बाली बर्मन, संजय शर्मा , करीम खान कमलेश साहू मेघनाथ साहू लल्लन सिंह दुर्योधन साहू , ओम प्रकाश यादव संतोष ठाकुर , उमेद वर्मा, यशवंत राजपूत ,डॉक्टर हरीश वर्मा आदि सहित नपाप जामुल के उप अभियंता सचिन भागवत , हरीश साहू , मोहन वर्मा, रामू देवांगन,हिम्मत मांडवी, शिवाजी प्रसाद , पुरुषोत्तम सोनी , सीमा गुप्ता, शरद सिंह, बशीर खान,भानू चौहान, श्याम रतन आदि पालिका के कर्मचारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.








Views Today : 243
Total views : 102132