Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ में जशपुर का दौरा : एयरपोर्ट पर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ में जशपुर का दौरा : एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत…

छत्तीसगढ़ प्रतिमान न्यूज :

जशपुर 30 दिसंबर /  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले जशपुर पहुंचीं। आगडीह हवाई पट्टी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर हुआ उच्चस्तरीय स्वागत:

राष्ट्रपति के आगमन पर मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट परिसर में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

मांझाटोली कार्तिक जतरा कार्यक्रम में हुईं शामिल:

जशपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के मांझाटोली कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस पारंपरिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, आम आवाजाही पर रोक:

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सोनारी एयरपोर्ट रोड पर उनके पहुंचने से पहले ही आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई थी। राष्ट्रपति का काफिला लगभग 45 वाहनों का था, जो एयरपोर्ट से विशेष सुरक्षा घेरे में रवाना हुआ। प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट के पिछले गेट से निकलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से मुख्य गेट और आसपास की सड़कों पर भी लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों और नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया।

जाहेरगाड़ में की पूजा-अर्चना:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के करनडीह स्थित जाहेरगाड़ में विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट:

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी गई ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular