Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशराजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंड के असर बढ़ने की संभावना...

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंड के असर बढ़ने की संभावना है : उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे बनेंगे हालात l

रायपुर 7 जनवरी / छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का दौर तेज होगा, बादल छटते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड ठिठुरन बढ़नी शुरू हो जाएगी. जिसके चलते कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट होगी. 

शीतलहर का अलर्ट जारी:

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंड के असर बढ़ने की संभावना है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे हालात बनेंगे, जिससे सुबह-रात घना कोहरा और धुंध बन सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. 

इन जिलों में ठंड का कहर:

जिसमें से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर ,बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाममोहला-मानपुर, खैरागढ़-छुईखदान मैं ठंड का कहर देखने को मिलेगा, इस दौरान अंबिकापुर में तापमान 4 डिग्री रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहने की संभावना हैं. 

सुबह धुंध और हल्का कोहरा रहने की संभावना:
 
इसके अलावा रायपुर में सुबह धुंध और हल्का कोहरा संभव रहेगा , बतादें कि दिन में मौसम साफ रहेगा, साथ ही तापमान 13 से 27 डिग्री रहने वाला है. फिलहाल  मौसम हो रहे इस  बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे में सतर्क रहने की सलाह दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular