Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img

रायपुर 29 अप्रैल / छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अस्थाई रोक लगा दी है इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है l आदेश के अनुसार अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही तबादले किया जा सकेंगे l

सरकार ने यह निर्णय आगामी जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया है l जनगणना ड्यूटी में बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों की तैनाती की जानी है, ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखने के लिए तबादलों पर रोक आवश्यक मानी गई है l

आदेश के बाद प्रदेश भर में फिलहाल बड़े स्तर पर होने वाले फेरबदल पर विराम लग गया है l

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही प्रस्ताव भेजे जाएं जिन पर शासन स्तर से ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular