
जामुल : नंदिनी रोड में बोगदा पुलिया से कुछ दूरी पर तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर मंगलवार-बुधवार 14 जनवरी की दरम्यानी रात डेढ़ से दो बजे के बीच सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। इसके बाद मकान की दीवार में टकराई और गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार प्रवीण कुमार निवासी वार्ड 17 पांच रास्ता सुपेला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे, जो बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का इलाज बीएमसी हास्पिटल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ये सभी प्रशांत मांडले को उसके गांव कचांदुर क्रेशर भाठा छोड़ने जा रहे थे।

घटना नंदिनी से जामुल रोड की है। जब कार में सवार चार युवक नंदिनी से जामुल की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रात्रि डेढ़ से दो बजे के बीच. पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई, इसके बाद समीप घर की दीवार से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। कार राहुल साहू चला रहा था। जैसे ही हादसा हुआ जोरदार आवाज आई। इससे आसपास के घर के लोग बाहर निकल गए। उन्होंने हादसा देखा और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने घायलों को निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि प्रवीण कुमार धृतलहरे 26 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों में राहुल साहू, आकाश , व प्रशांत मंडले को बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है l
21 घंटा पहले इंस्टा पर प्रवीण ने दिवगंत पिता को लिखा था मिस यू पापा :
हादसे के करीब 21 घंटे पहले प्रवीण ने अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था कि जिसमें लिखा था कि, “मिस यू पापा बहुत याद आ रही है आज आपकी, आकर मुझे भी अपने साथ ले जाओ ना. पापा बहुत वक्त हो गए आपसे बात किए हुए” l इस स्टेटस को डालें करीब 21 घंटे भी नहीं हुए थे कि सड़क हादसे में प्रवीण की मौत हो गई l परिवारों के मुताबिक तीन माह पहले मृतक के पिता की किसी बीमारी से निधन हो गया l पिता के निधन के बाद से प्रवीण मानसिक रूप से टूट चुका था l








Views Today : 147
Total views : 102036