सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : अहिवारा 14 जनवरी / कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं आम नगरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अहिवारा नगर पालिका द्वारा 14 जनवरी बुधवार को अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की कायर्वाही किया गया।

अतिक्रमण हटाने हेतु पालिका द्वारा पूर्व में मुनादी कराया गया था, फिर भी अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा न हटाए जाने पर आज पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर पालिका की टीम मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम वर्मा तहसीलदार की उपस्थिति में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई दोपहर 3 बजे बस स्टैंड, अटल चौक एवं जे के लक्ष्मी सीमेंट प्लांट बायपास रोड चौक में की गई।
सड़क बाधा पर प्रेमलाल साहू, अनिल, संतु साहू, घनश्याम होटल, पंजाब मेडिकल स्टोर, मनोज देवांगन, लखनलाल देशमुख, गौरव नाहटा एवं विजय अग्रवाल, सहित कुल 09 लोगों पर चालान की कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कुल राशि 4500 रुपए चालान भी काटा गया।








Views Today : 144
Total views : 102033