Saturday, May 2, 2026
35.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा...

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई राज्यपाल रमेन डेका ने..

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़:

रायपुर 19 जनवरी /  राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील ने संपन्न कराई।

मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव मौजूद रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग की सचिव नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक और अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

प्रशासनिक और पत्रकारिता पृष्ठभूमि से जुड़े आयुक्त

नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जबकि डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular