Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeप्रदेशश्रमिक दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठ कर खाये जिला कांग्रेस कमेटी...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठ कर खाये जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भोजन बोरे बासी ..



दुर्ग / 1 मई को “श्रमिक दिवस” के अवसर पर दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड की ग्राम पंचायत भरदा में चल रहे मनरेगा कार्य में कार्यरत श्रमिकों के साथ बैठ कर जनपद पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण उपाध्यक्ष टिकेश्वरी लाल देशमुख ने बोरे बासी खाये l उन्होंने श्रमिकों के बीच बैठ कर बासी के महत्व को साझा करते हुए कहा की, विशेष कर गर्मी के दिनों में खाए जाने वाले छत्तीसगढ़ की यह पारंपरिक भोजन हम मेहनत कसो के लिए काफी उपयोगी है, इसके सेवन से शरीर को गर्मी से काफी राहत मिलती है, क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है l इतना ही नही !

बासी के साथ परंपरागत ढंग से खाये जाने वाले अथान- चटनी एवं प्याज आदि से शरीर को ठंढकता एवं पौष्टिक आहार प्राप्त होता है l श्री देशमुख ने “श्रमिक दिवस” पर उपस्थित श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा की श्रमिक हमारे देश के रीड की हड्डी है, इनकी मेहनत से ही हमारे देश का विकास संभव है l

श्रमिक दिवस पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता भारदीय, पूर्व सरपंच जयप्रकाश भारतीय, स्थानीय पंच चंद्रिका देशमुख, बंशी ठाकुर, अशोक देशमुख, भोमराज भारदीय, भानुमती देशमुख, धनेश देशमुख आदि के साथ- साथ बड़ी संख्या मे ग्राम के श्रमिक गण उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular