Friday, May 1, 2026
33.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogमजदूर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष ने विकासखंड धमधा...

मजदूर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष ने विकासखंड धमधा के खेरधा एवं मुड़पार ग्राम पंचायत का दौरा कर, वहां के श्रमिकों का किया सम्मान और उनसे संवाद ।


जामुल / 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने विकासखंड धमधा के खेरधा एवं मुड़पार ग्राम पंचायत का दौरा कर वहां के श्रमिकों का सम्मान किया और उनसे संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 7:30 बजे ग्राम पंचायत खेरधा में हुई, जहां उन्होंने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे ग्राम पंचायत मुड़पार में भी श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती बंजारे ने श्रमिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हाल ही में शुरू किए गए eShram Saathi मोबाइल एप के बारे में बताया, जिसके माध्यम से श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाएं और लाभ आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाएं श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती बंजारे ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके पैर धोकर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें स्वल्पाहार कराकर सम्मानित किया। व उपस्थित श्रमिकों से अपील किया, कि वे शासन की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular