सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / नगर पालिका जामुल के सामान्य सभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा एवं कांग्रेस पार्षदो ने आरोप लगया कि नगर पालिका जामुल में कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव से परेशान है l
नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा लगातार जामुल क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जामुल पालिका क्षेत्र के जनता के विश्वास को तोड़ते हुए भेदभाव पूर्ण कार्य कर रहा है l सिर्फ बीजेपी पार्षदों के वार्डो को छोड़ कर बाकि अन्य वार्डों के विकास कार्य की अनदेखा कर पालिका क्षेत्र के जनता को छलने का आरोप लगाया है l

पिछले वर्षो से लगातार नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा जनता के विश्वास को तोड़ते हुए कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो मे विकास का कार्य नहीं किया गया l लगातार अड़ियल रवैया दिखाते हुए अपनी मनमानी करते हुए अनदेखा करते आ रहे है जिसके कारण विरोध मे नेताप्रतिपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेसी पार्षदो ने परिषद की बैठक में जमकर विरोध किया और कहा की जामुल के जनता को धोखा देना बंद करे सभी वार्ड का विकास जरूरी है और बीजेपी सिर्फ बोलने के लिए “सबका साथ- सबका विकास” की बात जरूर करती है पर जनता को धोखा देकर सिर्फ विश्वास घात करने का काम भाजपा के शासन काल मे उन्हीं की पार्टी के नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने जामुल पालिका क्षेत्र के जनता के साथ किया है l
—————————————-
बैठक में विकास कार्यों के लिए आबंटित राशि को समान रूप से सभी वार्डो में बांटकर कर भेदभाव न करते हुए जामुल पालिका क्षेत्र का सामुहिक रूप से विकास किया जाये इस बात पर बल देते हुए विपक्षी पार्षदो ने भी अपनी सहमति दिया l








Views Today : 159
Total views : 102048