सीजी प्रतिमान न्यूज़ : धमधा 23 जनवरी / शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी संकुल सेमरिया विकास खंड धमधा जिला दुर्ग में 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया l
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओनी महिलांग एवं विशिष्ट अतिथि विजय बघेल उपसरपंच, श्रीमती नोमिन डहरिया SMC अध्यक्ष, मनीष बंजारे उपाध्यक्ष, ईश्वर डहरिया, श्री चुरेंद्र सर प्रधान पाठक पेंड्रीतराई की उपस्थिति में मनाया गया.
उपस्थित आतिथ्यों ने मां सरस्वती जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये l इसके पश्चात,अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रधान पाठक खिलेंद्र बघेल द्वारा किया गया।
स्कूली बच्चों को न्योता भोज विजय बघेल द्वारा कराया गया, जिसमें सभी बच्चो को केला,मोतीचूर की लड्डू का वितरण किया गया। तथा श्रीमती नोमिन ईश्वर डहरिया द्वारा मिक्सचर बिस्किट का वितरण स्कुली बच्चो में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महिलांग ने अपने उद्बबोधन मे स्कूली बच्चों को कहा कि पढ़ाई, लिखाई के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास करना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप सरपंच विजय बघेल ने बसंत पंचमी पर विचार रखे एवं बच्चो को अनुशासन, माता पिता गुरुजनों का आदर करने की बाते कही। प्रधान पाठक ने सभी अतिथियों का आभार साधुवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोगरा बाई,अन्नपूर्णा,लोकेश्वरी महिलांग, भीखम , आदि पालक गण उपस्थित थे।








Views Today : 244
Total views : 102133