Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogमनरेगा बचाओ संग्राम एवं प्रदेश में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को...

मनरेगा बचाओ संग्राम एवं प्रदेश में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर अहिवारा कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम l

सीजी प्रतिमान न्यूज़ :

नंदिनी नगर / मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा कानून को पून: बहाल करने एवं प्रदेश में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाये जाने की मांग को लेकर आहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी एवं अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी -ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया l

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजली सभा रखा गया, उपस्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के तैल्यचित्र में फूल माला एवं गुलाल टीका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l
इसके पश्चात कार्यक्रम को मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओनी महिलांग, हीरा वर्मा, झूमुक साहू , कैलाश नाहटा, जगदीश मारकंडे, उमेश बंजारे, हेमंत साहू,एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बाफना ने संबोधित किया l

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ग्रामीण अध्यक्ष उमेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर भाइयों एवं बहनों के काम करने का अधिकार छीन रही है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम का मतलब था सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 100 दिनों के कार्य देने के गारंटी है जिस नाम बदलकर उनके अधिकार का हनन हो रही है . अभी भी 20% किसान भाइयों का धान सोसाइटी में नहीं बिक पाया इससे किसान आक्रोशित है तथा जिस किसान का धान बिक गया है उसके भुगतान भी काफी विलंब हो रही है l सरकार की व्यवस्था तहस-नहस है, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है आज ₹3100 धान की कीमत भी कम पड़ रहा है सोना चांदी की कीमत आसमान छू रही है प्रदेश की हालत दयनीय है सरकार कर्ज जमीन डूबता जा रही है विकास कार्य पूरा डप पड़ा है ग्राम पंचायत में काम नहीं है प्रदेश के सरपंच गण सरकार से नाराज है क्योंकि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है युवा बेरोजगार को कम नहीं मिल रहा है छत्तीसगढ़ की हालत काफी दयनीय है यहां सिर्फ अडानी अंबानी का ही चारों तरफ कार्य चल रहा है पुलिस की जगह जगह चेकिंग से आम जनता परेशान हैं प्रदेश में चारों ओर अपराध, हत्या, चोरी – डकैती आम बात है आम भाईयों से अपील किया गया की सावधान हो जाए और सोच समझकर आने वाले आम चुनाव में फैसला ले।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष बाफना ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश नाहटा जिला उपाध्यक्ष, झूमुक साहू संयुक्त महामंत्री प्रदेश, ओनी महिलांग छाया विधायक, भुवन साहू , हेमंत साहू , दुर्गा गजभिए, हीरा वर्मा , अभिषेक जांगड़े, शिवकुमार साहू, मंजूषा यादव, भूपेंद्र साहू , नागमणि साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, नरेश बंदे, आशीष अग्रवाल, सुमन साहू ,अशोक आडिल ,योगेश टिकरिया , परदेसी साहू, मनीष बंजारे ,अभिषेक गिरी, रामरतन साहू, भोज पाटले, कमलेश वर्मा, ओमप्रकाश मधुकर, रामस्वरूप चतुर्वेदी, स्टालिन, बंटी धनकर आदि के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, मनरेगा श्रमिक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular