Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeरोजगारभारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में...

भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेना भर्ती : छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी लेंगी भाग ।

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को, छत्तीसगढ़ की 33 जिलों की चयनित युवतियां होंगी शामिल

रायपुर 31 जनवरी / भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में आयोजित होगी। रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। रैली के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चयन प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

24 फरवरी को होगी चिकित्सकीय जांच

भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल पाई गई महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः फिट पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी

भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश

अभ्यर्थियों को भर्ती रैली स्थल पर एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान से जुड़े दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए अनुशासन, सम्मान और देश सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular