Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशपिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का सम्मेलन दुर्ग में आज सीएम सहित जुटेगा मंत्रीमंडल,...

पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का सम्मेलन दुर्ग में आज सीएम सहित जुटेगा मंत्रीमंडल, रूट डायवर्ट…

दुर्ग 6 फरवरी / छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन 6 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आयोजित है। आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीमंडल, आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

दोपहर 2 बजे आईआईटी के नालंदा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सहित

अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंग। इसे देखते हुए जीई रोड और गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रूट डायवर्ट किए गए हैं। छोटे वाहनों के लिए ग्रीन चौक से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क-चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे। सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन ठगड़ा बंध पुल से जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार, राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे। रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित एफसीआई गोदाम के पास दुर्ग – धमधा रोड से सवारी लेकर रवाना होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular