सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : पन्ना लाल यादव

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक महासम्मेलन-2026
जामुल / रविवार 8 फरवरी को दुर्ग जिले में धमधा ब्लॉक के ग्राम चेटवा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ने प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में समाज के लोग जुटे और दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा रहे जो अपनी उद्बोधन में कहा कि यादव समाज सदैव अपनी कर्मठता और गौ-सेवा के लिए जाना जाता है। समाज का विकास ही राष्ट्र के विकास की नींव है।
अहिवारा विधानसभा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अहिवारा को एक आदर्श विधानसभा बनाना है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब यादव समाज संगठित हुआ है, उसने नए कीर्तिमान रचे हैं। आज इस मंच पर युवाओं और बुजुर्गों का साथ दिख रहा है, जो हमारी ताकत है। हमें अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट रहना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश झेरिया यादव समाज अध्यक्ष जगनीक यादव ने अपने अध्यक्षी उद्बोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना है। हमें फिजूलखर्ची से बचना चाहिए और सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना चाहिए। बेटा और बेटी में फर्क मिटाकर बेटियों को भी शिक्षित और सक्षम बनाना आज की पहली जरूरत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाना है। समाज के वरिष्ठों को चाहिए कि वे दहेज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण विराम लगाएं और उस धन का उपयोग बेटियों की उच्च शिक्षा में करें।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने समाज के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने पर विशेष जोर दिया.
जिला पंचायत सभापति दुर्ग जितेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को आगे ले जाने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है. इसलिए समाज के लोगों से अपील है कि वह बच्चों को पढ़ाये भले एक रोटी कम खाएं.
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ही समाज की रीढ. है l

विधि विधान से हुआ विवाह…
सम्मेलन स्थल के मंच पर ही समाज के दो जोड़ो का विधि विधान से विवाह कराया गया अतिथियों ने दंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की यह पहल दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक बड़ा कदम है.
कार्यक्रम का मंच संचालन अश्विनी यादव ने किया l
कार्यक्रम में विशेष रूप से भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष झेरिया यादव समाज जगतराम यादव प्रदेश संरक्षण झेरिया समाज सुंदर लाल यादव प्रदेश सचिव राजू यादव , जितेंद्र यादव ठाकुर राम यादव जिला अध्यक्ष झेरिया समाज जी आर यादव मनोज यादव , पुष्पा परमानंद साहू सरपंच ग्राम पंचायत मुरमुरदा नागेश साहू जनपद सदस्य धमधा सरपंच कंडरका राजू यादव मंच पर मंचासीन रहे.
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभावानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l








Views Today : 198
Total views : 102087