भिलाई / दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय “आशा विद्या मंदिर” ( लिटिल आइकन्स) धनौरा में विद्यालय के प्रथम मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न l
समारोह में श्रीमती अंजू जोशी विशिष्ट अतिथि , संजय शर्मा, श्रीमती संचिता बेरा सदस्य आशा एजुकेशन सोसाइटी एवं निर्देशक श्रीमती रीता शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा विंचुरे ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें भविष्य में छात्रों को प्रदान की जाने वाली विशिष्ट सेवाएँ जैसे सभागार का निर्माण, मंच निर्माण, म्यूजिक रूम, एवं अन्य सुविधाओं को रेखांकित किया । कार्यक्रम में छात्रवृत्ती योजना पर भी प्रकाश डाला ।
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें स्वागत गीत, राज्यगीत, सरस्वती वंदना, फ्यूजन डांस प्रमुख रहे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं पर स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई, छात्रों की प्रस्तुतियों में शिक्षिकाओं की मेहनत झलकी।

कार्यक्रम का संचालन शिखा पांडेय एवं स्वाति सेनगुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में पूर्व विद्यालय लिटिल आइकन्स के छात्रों एवं अभिभावकों को पौधा वितरण ( भेंट कर ) कर उनके शाला के प्रति अगम्य विश्वास के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत से किया गया।








Views Today : 149
Total views : 102038