Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशदुर्ग जिले की दुर्ग ब्लॉक से ग्राम पंचायत कचान्दुर के युवा...

दुर्ग जिले की दुर्ग ब्लॉक से ग्राम पंचायत कचान्दुर के युवा सरपंच के जीवन का भावनात्मक स्मरण : आलेख -किर्तन साहू l


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : 17 फरवरी 2026

दुर्ग /आज का दिन मेरे जीवन का भावनात्मक स्मरण है। ठीक एक वर्ष पूर्व, आज ही के दिन 17 फरवरी 2025 को मुझे आप सभी ने सरपंच पद पर विजय का आशीर्वाद दिया था उस क्षण मेरे मन में केवल एक ही भाव था — एक युवा होकर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प।

यह सफ़र आसान नहीं था, पर हौसला मजबूत था। क्योंकि इस सफ़र के शुरुआत से ही माननीय जानता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा है, जिसने मेरे आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी। एक वर्ष के इस कार्यकाल में मैंने महसूस किया कि जब एक युवा नेतृत्व करता है, तो वह केवल पद नहीं निभाता – वह संवेदनशीलता, साहस और ज़मीनी जुड़ाव के साथ समाज को आगे बढाता है। ग्राम पंचायत क्षेत्र की बड़े–बुजुर्ग, बड़े भाइयों माता-बहनों, बेटियों और हर उस व्यक्ति का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया । आपका विश्वास मेरा सबसे बड़ी ताक़त है.. मैं वादा करता हूँ – यह सफ़र सभी वर्गों के सशक्तिकरण, न्याय और जनसेवा के पथ पर पूरी निष्ठा के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

जनता का विश्वास — मेरी पहचान, जनसेवा – मेरा संकल्प – किर्तन साहू सरपंच ग्राम पंचायत कचान्दुर विकास खण्ड व जिला दुर्ग छत्तीसगढ़.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular