Friday, May 1, 2026
33.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश करार दिया है।

रायपुर में भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिल्ली एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन को राहुल गांधी द्वारा रचा गया भारत-विरोधी षड्यंत्र बताया।

रायपुर 21 फरवरी / छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के उकसावे पर हुआ है, जिसका उद्देश्य भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना था।

भाजपा का कांग्रेस पर सीधा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, एआई समिट के दौरान कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह कांग्रेस के वैचारिक पतन का भी स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले से योजना बनाकर इस हरकत के लिए तैयार किया गया था।

राहुल गांधी ने रचा षड्यंत्र- भाजपा
किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की निर्लज्जता, निराशा और मानसिक दिवालियापन का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को बदनाम करने की साजिश पहले से रच ली थी, जिसके तहत कार्यकर्ताओं का पंजीयन कराया गया और फिर उन्हें प्रदर्शन के लिए उकसाया गया।

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर हमला- भाजपा का आरोप
किरण सिंह देव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज नवाचार, एआई तकनीक और वैश्विक सहयोग का केंद्र बन रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा ऐसा कदम उठाना देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश है। उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। कांग्रेस आज बाधा, नकारात्मकता और अवरोध का प्रतीक बन चुकी है।’

भारत की प्रगति कांग्रेस को रास नहीं आ रही’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जी-20, वैश्विक एआई समिट जैसे आयोजनों की मेजबानी भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रही। उन्होंने दावा किया कि, कांग्रेस का यह प्रदर्शन भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश थी, जिसे दुनिया ने देखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular