
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल 30 अप्रैल / नगर पालिका परिषद जामुल में पी.आई.सी. बैठक का आयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दो करोड़ पचास लाख रूपये से अधिक राशि से विकास कार्यों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से पालिका क्षेत्र में 48 लाख रूपये के लागत से बीटी रोड वायुगुणवत्ता सुधार हेतु पेवर ब्लॉक, एफ.एस.टी.पी. प्लांट कार्य होंगे। राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत मुक्तिधाम उन्नयन, चार तालाबो में महतारी घाट लगभग कुल 45 लाख त रूपये के लागत से निर्माण होगा ने जामुल में लगभग राशि 04.30 रूपये के लागत से जीवीपी पाईंट भी बनेगा, इसके अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय हेतु 15 लाख रूपये, पुष्पवाटिका हेतु 24 लाख रूपये, भू-जल संवर्धन हेतु 19 लाख रूपये से कार्य होगा, साथ ही पालिका में मूलभूत कार्य पानी, बिजली एवं सफाई के लिए 57 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय किया गया है l

नहर किनारे ब्रिकलाईनिंग कार्य हेतु 18 लाख रूपये की स्वीकृति किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 हेतु बजट का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष निधि से शासकीय महाविद्यालय जामुल मे कुर्सी टेबल के अलावा अन्य मद से गौधाम निर्माण, सफाई हेतु अतिरिक्त’ श्रमिको की स्वीकृति, सामाजिक राष्ट्रीय सहायता. पालिका कर्मचारियो के अवकाश की स्वीकृति प्रदान किया गया है। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया नगर पालिका जामुल के विकास कार्यों के लिए निकाले गये निविदा में 2 करोड़ पचास लाख रूपये से अधिक के कार्यों हेतु प्राप्त दरो का अनुमोदन किया गया ।









Views Today : 58
Total views : 102987