
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / डॉ. मनराखनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में “खेल दिवस” का आयोजन 18 एवं 19 फरवरी को बड़े उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर. एस. सिंह ने सरस्वती मां के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादाई हो ।

खेल दिवस के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, रस्साकशी, क्रिकेट, एवं अन्य इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। खेल प्रभारी डॉ. रमेश मेश्राम ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल दिवस प्रतियोगिताओं का नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का उत्सव है। खेल हमें यह सिखाते हैं कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रयास, और हार से अधिक महत्वपूर्ण है सीख।

यह आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादाई एवं उत्साहवर्धक सिद्ध हुआl
कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल प्रभारी एवं समस्त प्राध्यापकगण का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।








Views Today : 207
Total views : 102341