Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogसुभाष नगर जामुल में श्री सूमंत जी महराज की जयंती का आयोजन...

सुभाष नगर जामुल में श्री सूमंत जी महराज की जयंती का आयोजन महासंघ सूत सारथी समाज दुर्ग जिला- ग्रामीण द्वारा हुआ सम्पन्न..


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :

जामुल / दुर्ग जिला ग्रामीण महासंघ सूत सारथी समाज जामुल के तत्वाधान में नगर पालिका जामुल वार्ड 10 सुभाष नगर जामुल में श्री सूमंत जी महराज की जयंती का आयोजन महासंघ सूत सारथी समाज दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल सारथी के नेतृत्व में 22 फरवरी 2026 को रविवार को धूमधाम से मनाया गया । जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल व अति विशिष्ठ अतिथि रेखराम बंछोर प्रभारी रायपुर सम्भाग भाजपा किसान मोर्चा, एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमती रामप्यारी वर्मा पार्षद वार्ड क्रं. 10, चंद्र प्रकाश मंडले प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रशांत बंटी गुप्ता अध्यक्ष, ओम प्रकाश साहू महामंत्री भाजपा मंडल जामुल रहे l

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा श्री सुमंत्र जी महाराज के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूत सारथी समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सारथी समाज की एकता और परंपरा एवं संरक्षण पर विशेष बल दिया l

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश मंडले मांडले ने अपने उद्बोधन में सारथी समाज की पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए समाज की प्रगति व सारथी समाज की महत्ता के बारे में चर्चा करते हुए श्री मंडले ने समाज के लोगो से कहा कि समाज की उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए. कार्यक्रम को कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रेख राम बन्छोर एवं वार्ड -10 पार्षद रामप्यारी वर्मा ने भी संबोधित किया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारथी समाज के दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सारथी, रवि शंकर सारथी, यशवंत सारथी, संतोषी सारथी, आसाराम सारथी आदि महासंघ दुर्ग जिला ग्रामीण सूत सारथी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular