
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 24 फरवरी / गौरतलब हो की टिकेश्वरी लाल देशमुख समाज सेवा के रूप में जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में कला संस्कृति खेल प्रशिक्षण शोधकर्ता आदि के रूप में जाने जाते हैं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है क्षेत्र ही नहीं बल्कि विद्या से जुड़े कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है सामायिक कार्यक्रमों के साथ-साथ वह अपने राजनीतिक जीवन में प्रवेश लिया कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर सी सर्टिफिकेट पास होने के बाद वह कांग्रेस से प्रभावित होकर एन. एस. यु. आई. में जिले में मजबूती से काम किया उसके बाद दो दशक तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के महामंत्री रहकर कांग्रेस के मजबूती के लिए काम किया यह ही नहीं बल्कि राजीव गांधी जी के आदर्श में बनाए गए टीम में रहकर राजीव गांधी फाउंडेशन एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के दुर्ग जिला अध्यक्ष रहकर कई वर्षों से कार्यक्रम एवं संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाया ।
टिकेश्वरी देशमुख लगातार चार बार जनपद पंचायत दुर्ग के सदस्य रहे हैं एवं दो बार जनपद में सभापति के रूप में भी रहे हैं। श्री देशमुख राष्ट्रीय संसाधन प्रशासन अकादमी खेल संस्कृति विभाग जनजाति प्राधिकरण राष्ट्रीय महिला आयोग पंचायत एवं समाज कल्याण स्वास्थ्य संसाधन केंद्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैसे विभिन्न विभागों से जुड़कर विभिन्न शोध एवं प्रशिक्षण तथा प्रचार प्रसार जैसे कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाया है उनके उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई प्रेषित किए हैं टिकेश्वरी देशमुख ने कहा कि वह दाऊ वासुदेव चंद्राकर, मोतीलाल बोरा, चंदूलाल चंद्राकार प्यारेलाल बेलचंदन जैसे वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व से जुड़कर काम करने की प्रेरणा लिए हैं और अब तक कांग्रेस में निरंतर काम कर रहे हैं भविष्य में भी कांग्रेस के नीतियों एवं आदर्शों के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे उन्होंने अपने नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रजध्वज साहू, रविंद्र चौबे जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर को इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं |








Views Today : 233
Total views : 102367