

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / जामुल में धोबी समाज का सामाजिक, पारिवारिक वार्षिक उत्सव मिलन समारोह कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर नगर पालिका परिषद जामुल, एवं अध्यक्षता तुलसीराम निर्मलकर, विशेष अतिथि श्रीमति सुनीता चन्नेवार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल, रेखराम बंछोर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 03, श्रीमती अश्वनी लेखराम साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 07 आदि रहे l अतिथियों ने संत गाडगे जी महाराज एवम् इष्ट देव महादेव के तैल्यचित्र में माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संत गाडगे बाबा जी की जयंती मनाये : धोबी समाज के अध्यक्ष तुलसीराम निर्मलकर ने युवा वर्ग को सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में आगे आने का मार्गदर्शन दिए जिससे युवा वर्ग सद् मार्ग पर चलकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके l कार्यक्रम में महिला ,पुरुष, एवं बच्चे स्वाजातीबंधु सभी ने बढ़कर भाग लिया , एवं समाज के सभी प्रतिनिधिगण का भरपूर मेहनत ,लगन , से सफल आयोजन हुआ और आगे भी होता रहेगा ।
आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि समाज में बालक बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए सहयोग करना , सामाजिक, धार्मिक आर्थिक रूप से एक दूसरे का सहयोग करना, राष्ट्र के विकास में अपने दायित्व का निर्वहन करना, समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना ।

कार्यक्रम में जामुल क्षेत्र के धोबी समाज के सदस्य एवं पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








Views Today : 223
Total views : 102357