
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़
दुर्ग / दुर्ग जिले में क्षेत्र की लोगों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले हिंदी के साहित्यकार राकेश गुप्ता ‘रूसिया’ विगत 40 वर्षों से अविभाजित मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ राज्य , वर्तमान आप दुर्ग शहर में निवासरत हैं और जिले की प्राचीनतम साहित्यिक संस्था जिला हिन्दी साहित्य समिति दुर्ग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


आप अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रूसिया जी एक ग़ज़ल कार के रूप में जाना पहचाना नाम है, इसके अलावा आप हिन्दी में भी गीत, कविताएं लिखते हैं जो कि देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। आपका 108 ग़ज़लों का एक ग़ज़ल संग्रह ‘धरोहर इक ग़ज़ल नामा’ तथा एक साझा संकलन ‘युवाओं की शक्ति’ प्रकाशित हो चुकी हैं तथा एक कविता संग्रह तथा एक ग़ज़ल संग्रह प्रकाशन की दिशा में हैं।

आपको दुर्ग वैश्य समाज की ओर ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सृजन सम्मान’ तथा एक अन्य साहित्यिक संस्था की ओर से ‘महादेवी वर्मा साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। साथ ही हिन्दी साहित्य भारती सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया गया है।







Views Today : 298
Total views : 102432