Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान मामलों के लिए सभी संभागों में वर्चुअल कोर्ट...

छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान मामलों के लिए सभी संभागों में वर्चुअल कोर्ट की हुई शुरूवात, नई व्यवस्था लागू अब ऑनलाइन होगी सुनवाई…

रायपुर 5 मार्च / छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए वर्चुअल कोर्ट की स्थापना की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रदेश के पांचों संभागों में ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही चालान से जुड़ी प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे लोगों को अब कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पांच संभागों में लागू हुई नई व्यवस्था

राज्य में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत कर दी गई है। इन कोर्ट में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों की सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से होगी।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

CJM को बनाया गया वर्चुअल कोर्ट का जज

हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार जगदलपुर (बस्तर), बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर (सरगुजा) के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) को वर्चुअल कोर्ट का जज नामित किया गया है।

ये अधिकारी अपने नियमित न्यायिक कार्यों के साथ-साथ ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई भी करेंगे। इस नई व्यवस्था से लोगों को ट्रैफिक मामलों में अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मामलों का निपटारा ऑनलाइन किया जा सकेगा।

अलग-अलग संभागों के जिलों की होगी ऑनलाइन सुनवाई

बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के मामलों की सुनवाई बिलासपुर के CJM करेंगे।

बस्तर और दुर्ग संभाग: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिलों के साथ-साथ दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के मामलों की सुनवाई जगदलपुर के CJM द्वारा की जाएगी।

रायपुर संभाग: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के मामलों की सुनवाई रायपुर के CJM करेंगे।

सरगुजा संभाग: सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के मामलों की सुनवाई अंबिकापुर के CJM करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular