Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की निवासी दर्शना सिंह ने UPSC...

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की निवासी दर्शना सिंह ने UPSC में 283 वीं रैंक प्राप्त कर IPS के लिए चयनित हुई , जो अरुण सिंह और नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद सीमा सिंह की सुपुत्री हैं।

मनेंद्रगढ़ 6 मार्च / मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की निवासी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 283 वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस (IPS) के लिए चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

कुमारी दर्शना सिंह, अरुण सिंह और नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। दर्शना सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं शहरवासियों ने दी हैं। साथ ही उनके माता-पिता अरुण सिंह  एवं सीमा सिंह को भी ऐसी प्रतिभाशाली बेटी के सफल मार्गदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Darshana Singh UPSC exam secured 283rd rank

ये रहे टाप पांच उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि, UPSC सिविल सेवा के नतीजे जारी हो गए हैं। अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल हैं। टापर अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के हैं। 958 कैंडिडेट्स ने पास की है परीक्षा, राजेश्वरी सुवे सेकेण्ड, आकांश ढुल तृतीय, राघव झुनझुनवाला ने चौथी रैंक हासिल की है। इसी के साथ ईशान भटनागर ने 5वीं रैंक हासिल की है। 

UPSC exam secured 283rd rank
UPSC
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular