
दुर्ग 7 मार्च / दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद आज शनिवार को खेत तक पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग कलेक्टोरेट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित समोदा गांव में मक्के की खेती के बीच अफीम की अवैध खेती किए जाने का मामला सामने आया था। गांव में उस समय चर्चा शुरू हुई जब कुछ बच्चे खेत में घुस गए और वहां से अफीम के बीज तोड़कर ले आए।

जब ग्रामीणों को शक हुआ तो मामले की जानकारी ग्राम सरपंच अरुण गौतम तक पहुंची। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब खेत तक पहुंची तो वहां अफीम की खेती का दायरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।









Views Today : 312
Total views : 102446