
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :
दुर्ग / रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह मे दुर्ग जिला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ठ कार्यों से जिले का मान बढाया. शिक्षक कला अकादमी (छ. ग.) व्दारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलो से आये शिक्षको की उनके शैक्षाणिक समाजिक रचनात्म योगदान के लिए “कर्मवीर रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया l

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, विशिष्ठ अतिथि फिल्म विकास निगम समारोह अध्यक्ष सुश्री मोना सेन शामिल हुऐ । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष श्रीमती मीना भारतध्वज विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ में सरस्वती वंदना हेमा चन्द्रवंशी एवं लक्ष्मी देशलहरे व्दारा प्रस्तुत की गई।

शिक्षक कला अकादमी जिला- दुर्ग ईकाई की गठन की गई जिसमें जिला अध्यक्ष हेमा चंद्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई, उपाध्यक्ष किरण शर्मा कोषाध्यक्ष रेखा साहू, सचिव भानेश्वरी साहु, सहसचिव लक्ष्मी देशलहरे ढौर , संरक्षक सुष्मा हिरवानी, संगठन मंत्री, शिवनारायण पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई l सम्मानित शिक्षकों में विकास खण्ड दुर्ग भिलाई के प्रधान पाठक हेमा चंद्रवंशी और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता लक्ष्मी देशलहरे ढौर को उनके उत्कृष्ट, शैक्षणिक कार्य, समाज सेवा, बच्चों की गतिविधि, साहित्य सृजन, गायन प्रतिभा, तथा संगठन के प्रति समर्पित योगदान के लिए, छ. ग. राज्य स्तरीय “कर्मवीर रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया l
एवं अतिथियों द्वारा शाल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई l








Views Today : 19
Total views : 102153