Friday, May 1, 2026
23.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogअगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो ये...

अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी..

सीजी प्रतिमान न्यूज़ 25 मार्च / अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब गैस लेना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा, क्योंकि नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।
गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है। अब कोई भी उपभोक्ता तय समय से पहले अगला सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए यह समय 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग समय तय किया गया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग करनी होगी। वहीं, जिनके पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, वे 25 दिन बाद और दो सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे।

अब धीरे-धीरे OTP सिस्टम भी लागू किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर और जयपुर जैसे शहरों में बिना OTP के गैस डिलीवरी नहीं हो रही है।

दरअसल, पहले कई शिकायतें सामने आती थीं कि बिना सिलेंडर दिए ही डिलीवरी दिखा दी जाती थी या गलत व्यक्ति को गैस दे दी जाती थी। कुछ लोग बार-बार बुकिंग करके स्टॉक जमा कर लेते थे। इन्हीं समस्याओं को रोकने के लिए अब सिस्टम को डिजिटल किया जा रहा है।

OTP सिस्टम के तहत जब आप सिलेंडर बुक करते हैं, तो डिलीवरी के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाता है। डिलीवरी बॉय उसी OTP को लेकर डिलीवरी कन्फर्म करता है। जब तक OTP नहीं डाला जाता, डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाती।

अगर आपके इलाके में यह सिस्टम लागू है, तो सिलेंडर लेते समय अपना मोबाइल पास रखना जरूरी है। OTP बताए बिना गैस नहीं मिलेगी और बुकिंग करते समय नए गैप नियम का ध्यान रखना भी जरूरी होगा।

ध्यान रखें, OTP केवल डिलीवरी के समय ही शेयर करें और किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं। अगर बिना OTP के डिलीवरी दिखाने की कोशिश होती है, तो तुरंत शिकायत करें। साथ ही सिलेंडर लेते समय उसकी सील और लीकेज जरूर जांच लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular