
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / श्री शिवशंकर सेवा मंच के तत्वाधान मे 26 मार्च गुरुवार को संध्या अष्टमी कन्या भोज का कार्यक्रम शिवपुरी जामुल वार्ड-17 के डोम सेड पंडाल मे रखा गया l जिसमे भारी सख्या मे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर खुशी खुशी भाग लिया, आयोजन में 251 कन्याओं और 50 बच्चों ने भोज का आनंद लिया l बच्चों के भोज के पश्चात महाप्रसाद (खीर पूड़ी) वितरण नगर वासियों को किया गया और साथ ही संध्या से रात्रि तक शीतला मंदिर प्रांगण जामुल में उपस्थित भक्तजनों के बीच श्री शिवशंकर सेवा मंच के सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया l

कन्या भोज में सभी बच्चों का पैर धोकर एवं तिलक लगाकर श्री शिव शंकर सेवा मंच के संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक युवराज वैष्णव ने शुरूवात किया ततपश्चात् नपा उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार, पार्षद गण रामप्यारी वर्मा, सरोजनी चंद्राकर अश्वनी साहू, दुर्गा वैष्णव एवं लेखराम साहू तथा मंच के सदस्यों सभी ने मिलकर आरती किया और जिसके बाद सभी बच्चो को श्रृंगार समाग्री के साथ-साथ बच्चों के पढ़ाई की सामाग्री कंपास बॉक्स, कॉपी, पेन पेन्सिल, कटर, इरेसर ,रुमाल आदि भेंट किया गया l जिसके बाद बच्चों को भोजन परोसा गया, व सभी बच्चों का पैर छूकर आशीर्वाद लिए तथा सभी बच्चों को विदाई देकर नगर वासियों में प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया l
श्री शिव शंकर सेवा मंच के सदस्यों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया इसके लिए संयोजक युवराज वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया l इस सफल आयोजन में समिति के सदस्य गण रामावतार जायसवाल, नरेश यादव, उत्तम वर्मा, धनेश जंघेल, राजकुमार वैष्णव, रवि विश्वकर्मा, टाकेश्वर सिन्हा, साहिल ठाकुर बबलू ठाकुर, ललित यादव, खिल्लू साहू रेखराज साहू, देवकी साहू, फुलेश्वरी, दीपक साहू, जानकी साहू, पोहिमा साहू, राधा निषाद, पप्पू सोरी, राजेश पटेल एवं बबली वर्मा आदि के साथ क्षेत्र के सम्मानीय नागरिक गण उपस्थित रहे l








Views Today : 1
Total views : 102135