Friday, May 1, 2026
24.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ के बीजापुर में डेड लाइन, नक्सल- मुक्त बस्तर के अंतिम...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डेड लाइन, नक्सल- मुक्त बस्तर के अंतिम दिन 93 हथियारों के साथ 25 से अधिक नक्सलियों ने डाले हथियार ।

बीजापुर बस्तर 31 मार्च / बीजापुर में 93 हथियारों के साथ 25 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उनकी निशानदेही पर 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डेड लाइन के अंतिम दिन 93 हथियारों के साथ 25 से अधिक नक्सलियों ने हथियार डाले। समर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये नगद बरामद किया है।

सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सघन सर्चिंग अभियान के कारण नक्सली अपनी हथियार सामग्री जंगलों में छिपाकर पीछे हटने को मजबूर हुए हैं। इसी कड़ी में, शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सलियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में कैश और हथियारों का डंप बरामद किया गया है।

एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के बड़े नक्सल डंप जिसमें नगद 10 लाख रूपए एवं ऑटोमैटिक वेपन बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है। नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है और लगातार विकास कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। 31 मार्च 2026 ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मानजनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular