
नपाप जामुल में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षक करते नपा अध्यक्ष
जामुल 9 अप्रैल / नगर पालिका जामुल क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 9 अप्रैल गुरुवार को छापामार शैली में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सफाई सुपरवाईजरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सफाई कार्य किसी नगर का मुलभूत कार्यों से प्रमुख कार्य है। जिसे आप लोग गंभीरता से सफाई कार्य में हीला हवाला नहीं चलेगा सफाई कार्यों पर सतत निगरानी रखे। शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निराकरण करें। साथ ही समय का भी ध्यान रखे। सफाई कार्य में समय पूर्व गायब रहने का वेतन काटने नियमानुसार कार्यवाही करने सुचना दे एवं स्वयं ही सफाई कर्मियों के साथ फील्ड में रहे। कहीं भी कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।
आम जनता को सफाई से संबंधित किसी भी प्रकार का परेशानी न हो समय समय पर नालियों में सफाई पश्चात् आवश्यक दवाई का छिड़काव करवायें। वार्डों में निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने आम जनता से जानकारी लिया और उनके शिकायतों को सुनकर शीघ्र ही निराकरण करने आश्वस्त किया और कहा कि मुलभूत समस्या के संबंध में आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान सफाई सुपरवाईजर बशीर खान, रमेश मारकण्डे सहित सफाई कर्मी उपस्थित थे।








Views Today : 158
Total views : 102047