Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमपंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री की तैयारी : ...

पंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री की तैयारी : आरोपी हाउसिंग बोर्ड जामुल औद्योगिक क्षेत्र में किराये का मकान लेकर अवैध कारोबार का कर रहे थे संचालन।

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जामुल 10 अप्रैल /  दुर्ग पुलिस की नशे पर लगातार कार्रवाई जारी है। हेरोईन तस्करी में 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती 18,69,000 रुपये की जब्ती बनाई है। पंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री की तैयारी की खबर है। आरोपी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराये का मकान लेकर अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में किराये के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री की जा रही है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड के किराए के मकान में हिरोईन( चिट्टा ) रखकर बेचने की जानकारी मिली थी l सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।रेड कार्यवाही के दौरान मौके से चार आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) किमत 18, 69 000 रुपये एवं नगदी रकम 31000 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ को अमृतसर (पंजाब) से लाकर भिलाई में बिक्री करना बताया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

  • यह रहे आरोपी, सभी पंजाब निवासी
  • राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
  • राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 05 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)
  • कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
  • लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)▪️
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular