जामुल / जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 अप्रैल शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के मुख्य उपस्थिति में नगर पालिका परिषद जामुल का घेराव कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेसजनों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि कांग्रेसजनों ने आक्रोश के बीच भी लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण तरीके से सीएमओ को गुलाब फूल भेंट कर अपनी मांगें रखीं, जो जनसमस्याओं को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने का प्रतीक रहा।

ज्ञापन में नगर के सभी वार्डों में लंबे समय से बनी हुई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें पेयजल संकट, नालियों की सफाई का अभाव, जलभराव, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, पेंशन योजनाओं में अनियमितता, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना की किस्तों में देरी, पट्टा नवीनीकरण में विलंब तथा डेरहा-लकड़ी टाल से नहर पुल तक जर्जर सड़क की मरम्मत जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
घेराव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और कई मांगों पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर में नालियों में दवा छिड़काव प्रारंभ किया गया तथा मच्छरों से राहत के लिए फॉगिंग मशीनें चालू कर दी गईं। वहीं पेयजल समस्या के समाधान हेतु झेझरी–पथरिया क्षेत्र में नया मोटरपंप स्थापित कर पेयजल आपूर्ति भी प्रारंभ कर दी गई। कांग्रेसजनों ने इसे जनता के संघर्ष और एकजुटता की प्रारंभिक जीत बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जामुल की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्याएं बनी हुई थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शेष समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि यह ज्ञापन आम जनता की आवाज है, जिसे प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अंत में कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी मांगों का पूर्ण निराकरण नहीं होता, तब तक जनहित की यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करीम खान, पूर्व ऐल्मडर मैन मन्नुलाल यादव, जिला महामंत्री प्रकाश ठाकुर, जिला महामंत्री दुर्गा गजबे, मंडल प्रभारी लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, अभिषेक जांगड़े, श्यामाचरण मनहरण, नपाप उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार, पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, पार्षद शाबीहा करीम खान, ओमकार निर्मलकर, विकास यादव, द्रोपती साहु, सीता ठाकुर, पार्षद राम प्यारी वर्मा, प्रवीण देवांगन, हेमत साहु, पार्षद संजय देशलहरे, गज्जू साहू, टोनु देवागन , गौतम ठाकुर, सन्नी, सुरेश साहु, जीवराखन वर्मा, लेखु साहु, पार्षद अश्वनी साहु, सोनु बर्मन, शोभन ठाकुर, सुमित नारंग, गोपी वर्मा, किसुन साहु, कृष्ण कुमार निषाद, करण राजपूत आदि के साथ कांग्रेस जन बडी संख्या में उपस्थित रहे।…………..ज्ञापन में जिन समस्याओं का उल्लेख किया गया है, उनकी जांच करायेंगे और जन समस्याओं का निराकरण करेंगे l
रमाकांत साहू – मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल








Views Today : 140
Total views : 102029